शोकाकुल परिवारों से मिली विधायक

कोडरमा बाजार : विधायक डॉ नीरा यादव गुरुवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर मृतकों के परिजनों से मिली और उन्हें ढांढस बंधाया. विधायक ने जयनगर निवासी और संघ से जुड़े दिवंगत भाजपा नेता रामकिशुन सिंह के आवास पर पहुंची और उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में सांत्वना दी. वहीं सलैया स्थित […]
कोडरमा बाजार : विधायक डॉ नीरा यादव गुरुवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर मृतकों के परिजनों से मिली और उन्हें ढांढस बंधाया. विधायक ने जयनगर निवासी और संघ से जुड़े दिवंगत भाजपा नेता रामकिशुन सिंह के आवास पर पहुंची और उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में सांत्वना दी.
वहीं सलैया स्थित राजकुमार यादव की मां के आकस्मिक निधन पर विधायक ने उनके आवास पर जाकर शोक संवेदना प्रकट की. इसके अलावे सौंदेडीह निवासी अर्जुन यादव के दिवंगत दादा, बरसोतियाबर के युवा व्यवसायी दिवंगत राजा सिंह के घर पहुंच कर उनके परिजनों को ढांढस बंधाया. इसके अलावे विधायक डॉ नीरा यादव अनंतडीह और लरियाडीह भी पहुंची. शोकाकुल परिजनों से मिल कर शोक संवेदना प्रकट की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










