पलामू के कांग्रेस नेता अजय दुबे के आकस्मिक निधन...और बेटे का शव देख फफक पड़े ददई दुबे
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : पलामू के कांग्रेस नेता अजय दुबे के आकस्मिक निधन पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शोक प्रकट किया है. प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह ने शोक जताते हुए कहा कि इनके निधन से पार्टी को गहरा आघात पहुंचा है. इनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती है. उन्होंने शोक संतप्त परिजनों […]
विज्ञापन
रांची : पलामू के कांग्रेस नेता अजय दुबे के आकस्मिक निधन पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शोक प्रकट किया है. प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह ने शोक जताते हुए कहा कि इनके निधन से पार्टी को गहरा आघात पहुंचा है. इनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती है. उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है.
श्री सिंह ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से मुझे गहरा सदमा लगा है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि अजय दुबे वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे के पुत्र थे. वर्ष 2014 में विश्रामपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार थे. इनके आकस्मिक निधन से पूरा कांग्रेस परिवार दुखी व मर्माहत है. विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि अजय दुबे में अपार संभावनाएं थी.
कांग्रेस नेता अजय दुबे के निधन की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव, आलोक कुमार दुबे, मंजूर अहमद अंसारी, सलीम खान, उमर खान, राजेश चंद्र राजू, बूटी मोड़ स्थित चंद्रशेखर दुबे के आवास पर पहुंचे एवं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर संवेदना प्रकट की. शोक प्रकट करने वालों में कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, संजय लाल पासवान, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ राजेश गुप्ता, डॉ विनोद सिंह, डॉ राकेश किरण महतो, अमिताभ रंजन, प्रभात कुमार, अमृत सिंह आिद मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










