यूनियन कार्यालय को तोड़ने का प्रयास

Updated at : 17 Oct 2019 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
यूनियन कार्यालय को तोड़ने का प्रयास

मेदिनीनगर : छहमुहान स्थित पथ निर्माण विभाग के कार्यालय परिसर में कर्मचारी यूनियन के कार्यालय को तोड़ने का प्रयास किया गया. यह घटना बुधवार की सुबह की है. पथ निर्माण विभाग के कर्मचारी जब कार्यालय पहुंचे तो देखा कि कुछ मजदूर उनके यूनियन कार्यालय को तोड़ रहे हैं. इस दौरान कार्यालय में लगे खिड़की व […]

विज्ञापन

मेदिनीनगर : छहमुहान स्थित पथ निर्माण विभाग के कार्यालय परिसर में कर्मचारी यूनियन के कार्यालय को तोड़ने का प्रयास किया गया. यह घटना बुधवार की सुबह की है. पथ निर्माण विभाग के कर्मचारी जब कार्यालय पहुंचे तो देखा कि कुछ मजदूर उनके यूनियन कार्यालय को तोड़ रहे हैं. इस दौरान कार्यालय में लगे खिड़की व दरवाजा को निकाल लिया गया, जबकि उस कार्यालय में रखे समान क्षतिग्रस्त हो गये.

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए झारखंड राज्य पथ एवं भवन निर्माण कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष मंसूर शाह व सचिव संजय सिंह के नेतृत्व में अन्य कर्मचारियों ने आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी. यूनियन के लोगों को यह जानकारी मिली कि विभाग के कार्यपालक अभियंता के निर्देश के आलोक में इसे तोड़ा जा रहा है. यूनियन के लोगों ने इस मामले को लेकर विभाग के अधीक्षण अभियंता से शिकायत की और यूनियन कार्यालय को टूटने से बचाने की अपील की.

अधीक्षण अभियंता को बताया कि पिछले करीब 30-35 वर्षों से उस भवन में यूनियन का जिला कार्यालय चल रहा है. यदि किसी तरह का निर्माण कार्य कराना ही है तो कार्यालय परिसर में काफी जगह है. वहां निर्माण कराया जा सकता है. लेकिन यूनियन के कार्यालय को तोड़ने की जरूरत क्या है. अधीक्षण अभियंता ने इस मामले में विभाग के कार्यपालक अभियंता से बात की और यूनियन कार्यालय को नहीं तोड़ने का आदेश दिया. इसके बाद मजदूरों को हटाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola