पलामू : तीन सड़क दुर्घटना में चार की मौत, एनएच 75 जाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jul 2019 9:18 AM
पलामू : शनिवार को पलामू में अलग-अलग तीन सड़क दुर्घटना में चार की मौत हो गयी. सुबह 9:30 बजे दमारो गांव से देवकुमार शर्मा, अाकाश बैठा व अंकज मेहता बाइक से मेदिनीनगर आ रहे थे. लोहड़ा में ट्रक से टक्कर हो गयी. देवकुमार शर्मा (16) की मौत हो गयी. वहीं दोपहर एक बजे कजरी स्टेशन […]
पलामू : शनिवार को पलामू में अलग-अलग तीन सड़क दुर्घटना में चार की मौत हो गयी. सुबह 9:30 बजे दमारो गांव से देवकुमार शर्मा, अाकाश बैठा व अंकज मेहता बाइक से मेदिनीनगर आ रहे थे. लोहड़ा में ट्रक से टक्कर हो गयी.
देवकुमार शर्मा (16) की मौत हो गयी. वहीं दोपहर एक बजे कजरी स्टेशन के पास हाइवा की चपेट में आने से बटसारा के विशाल सिंह व गोल्हना के बसंत प्रजापति की ही मौत हो गयी. तीसरी घटना पड़वा – गढ़वा मुख्य पथ पर कधवन के पास की है. यहां टेंपो के धक्के से सेवरा के लालकेश यादव (12) की मौत हो गयी. इधर, कजरी स्टेशन के पास हुई सड़क दुर्घटना से आक्रोशित गोल्हना, कजरी, बटसारा के ग्रामीणों ने एनएच 75 जाम कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










