जिला के अलग-अलग प्रखंडों में वज्रपात से 13 मवेशियों की मौत

Updated:
विज्ञापन
जिला के अलग-अलग प्रखंडों में वज्रपात से 13 मवेशियों की मौत

थाना क्षेत्र के शाहपुर के घुजू यादव के तीन भैंस की मौत वज्रपात से हो गयी.

विज्ञापन

नौड़ीहा बाजार. थाना क्षेत्र के शाहपुर के घुजू यादव के तीन भैंस की मौत वज्रपात से हो गयी. घटना बुधवार दोपहर करीब दो बजे की है. बताया जाता है कि अचानक तेज तूफान के साथ बारिश होने लगा. घुज यादव के तीन भैंस खेत में चर रहे थे, तभी अचानक वज्रपात हो गयी. जिससे घटनास्थल पर ही तीनों भैसों की मौत हो गयी. भुक्तभोगी घुजू यादव ने बताया कि इस घटना में उसे करीब दो लाख का नुकसान पहुंचा है. दुधारू भैंस से ही परिवार का भरण पोषण होता था. भुक्तभोगी ने अंचल पदाधिकारी मुआवजा की मांग की है, ताकि वह परिवार का भरण पोषण कर सके. दूसरी घटना लेस्लीगंज थाना क्षेत्र की राजहरा पंचायत में चार पशुओं की मौत वज्रपात से हो गयी. इसमें शिवनारायण सिंह की दो गाय, विक्रमा सिंह का एक बछड़ा व एक गाय की मौत हो गयी. इसी गांव के रवींद्र भुइयां के दो बैल वज्रपात से मर गये. जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर अचानक आंधी एवं बारिश शुरू हो गयी. बांस पेड़ के नीचे चार पशु बंधे हुए थे. तभी वज्रपात हो गया. जिससे सभी चार पशुओं की मौत हो गयी. इस घटना से गांव के मवेशी पालक मर्माहत हैं. भुक्तभोगी पशुपालकों ने सरकार व प्रखंड प्रशासन से मुआवजा की मांग की है. चैनपुर थाना क्षेत्र के नवाडीह पंचायत के लाल साहेब भुइयां, जीतेंद्र तुरी, इश्वरी भुइयां व जीतेंद्र भुइयां की मवेशी की मौत वज्रपात से हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satyaprakash Pathak

लेखक के बारे में

By Satyaprakash Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola