ePaper

बंद रहा पांकी, आश्वासन के बाद व्यवसायियों का आंदोलन स्थगित

Updated at : 07 Jun 2019 2:21 AM (IST)
विज्ञापन
बंद रहा पांकी, आश्वासन के बाद व्यवसायियों का आंदोलन स्थगित

पांकी (पलामू) : अनुबंध स्वास्थ्य कर्मी दयाशंकर प्रसाद हत्याकांड में शामिल अपराधियों को 72 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने के आश्वासन के बाद व्यवसायियों ने आंदोलन को स्थगित कर दिया. व्यवसायियों ने कहा कि यदि निर्धारित अवधि के अंदर पुलिस हत्यारों को पकड़ने में विफल रहेगी तो आंदोलन किया जायेगा. पुलिस को 72 घंटे का […]

विज्ञापन

पांकी (पलामू) : अनुबंध स्वास्थ्य कर्मी दयाशंकर प्रसाद हत्याकांड में शामिल अपराधियों को 72 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने के आश्वासन के बाद व्यवसायियों ने आंदोलन को स्थगित कर दिया. व्यवसायियों ने कहा कि यदि निर्धारित अवधि के अंदर पुलिस हत्यारों को पकड़ने में विफल रहेगी तो आंदोलन किया जायेगा. पुलिस को 72 घंटे का वक्त दिया गया है.

अनुबंध स्वास्थ्य कर्मी दयाशंकर प्रसाद के हत्यारों को अब तक नहीं पकड़े जाने के विरोध में पांकी के व्यवसायियों ने गुरुवार को पांकी बंद बुलाया था. सुबह से ही सभी दुकानें बंद रहीं. बाद में थाना प्रभारी ने आंदोलनरत व्यवसायियों के साथ बैठक की, जिसमें उनके द्वारा यह भरोसा दिया गया कि इस घटना में शामिल अपराधियों को 72 घंटे के अंदर पकड़ लिया जायेगा. उसके बाद आंदोलन स्थगित किया गया. मालूम हो कि 30 मई की रात अनुबंध स्वास्थ्य कर्मी दयाशंकर प्रसाद की हत्या अपराधियों ने उनके घर में घुसकर कर दी थी. दयाशंकर प्रसाद के पत्नी मायके गयी थी.

घर में दयाशंकर प्रसाद अकेले थे. सुबह 31 मई को आसपास के लोगों को इसकी जानकारी मिली थी. व्यवसायियों का कहना है कि अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस को सक्रियता दिखानी चाहिए. लेकिन अपेक्षित सक्रियता का अभाव दिख रहा है जिसके कारण उनलोगों को आंदोलन करना पड़ा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola