विवाहिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

पाटन : पाटन थाना क्षेत्र के बरसइता के विवाहिता रेणु देवी ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए अपने पति सहित 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. बताया जाता है कि रेणु नावाबाजार थाना क्षेत्र के कंडा के अयोध्या पासवान की बेटी है. उसकी शादी 2014 में पाटन के बरसइता […]
पाटन : पाटन थाना क्षेत्र के बरसइता के विवाहिता रेणु देवी ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए अपने पति सहित 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. बताया जाता है कि रेणु नावाबाजार थाना क्षेत्र के कंडा के अयोध्या पासवान की बेटी है. उसकी शादी 2014 में पाटन के बरसइता के मुकेश पासवान के साथ हुई.
शादी के बाद से ही ससुरालवालों द्वारा 50 हजार रुपये दहेज के रूप में मांग की जा रही थी. कुछ दिन पहले मुकेश द्वारा पांडू के एक लड़की के साथ दूसरी शादी रचा ली. उसके बाद भी रेणु ससुराल में ही रह रही थी. इसी दौरान बुधवार को ससुरालवालों ने रेणु को मारपीट कर घर से निकाल दिया.
रेणु ने पति मुकेश पासवान, अरुण पासवान, रीता देवी, पुष्पा देवी, शकुंतला देवी, सीमा देवी, सौतन ममता देवी, सौतन के पिता अवधेश प्रसाद, राकेश पासवान, अनिमेष पासवान के खिलाफ मामला दर्ज करायी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




