सुमित बने अभाविप के जेएस कॉलेज अध्यक्ष

मेदिनीनगर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कॉलेज इकाई को पुनर्गठित करने का कार्य शुरू कर दिया है. संगठन को मजबूत व धारदार बनाने के लिए परिषद ने इसकी शुरुआत कर दी है. इसी कड़ी में बुधवार को जेएस कॉलेज इकाई का पुनर्गठन किया गया. इसे लेकर आयोजित कार्यक्रम में जेएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ […]
मेदिनीनगर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कॉलेज इकाई को पुनर्गठित करने का कार्य शुरू कर दिया है. संगठन को मजबूत व धारदार बनाने के लिए परिषद ने इसकी शुरुआत कर दी है. इसी कड़ी में बुधवार को जेएस कॉलेज इकाई का पुनर्गठन किया गया.
इसे लेकर आयोजित कार्यक्रम में जेएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ राणा प्रताप सिंह, मनोज श्रीवास्तव आदि ने भाग लिया और परिषद के कार्यों की सराहना की. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक विनीत पांडेय व संचालन नगर मंत्री आनंद पांडेय ने किया. चुनाव प्रभारी प्रोफेसर अजीत सेठ की देखरेख में कमेटी का पुनर्गठन हुआ. सुमित कुमार पाठक को जेएस कॉलेज इकाई का अध्यक्ष एवं उज्ज्लव सिंह को मंत्री पद की जिम्मेवारी दी गयी. कार्यकारिणी समिति में जय प्रकाश यादव, अंकुर मेहता, प्रेम प्रकाश, विश्वजीत साहू, विशाल, मुकेश को शामिल किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




