ePaper

अटल सेना ने वीर शहीदों के सम्मान में कैंडल मार्च निकाला

Updated at : 20 Feb 2019 2:08 AM (IST)
विज्ञापन
अटल सेना ने वीर शहीदों के सम्मान में कैंडल मार्च निकाला

मेदिनीनगर : पलामू अटल सेना के जिलाध्यक्ष रवि सिंह के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में वीर शहीदों के सम्मान में कैंडल मार्च निकाला गया. जिला स्कूल से निकलकर छहमुहान चौक पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया. कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. अटल सेना के कार्यकर्ताओं ने […]

विज्ञापन

मेदिनीनगर : पलामू अटल सेना के जिलाध्यक्ष रवि सिंह के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में वीर शहीदों के सम्मान में कैंडल मार्च निकाला गया. जिला स्कूल से निकलकर छहमुहान चौक पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया. कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. अटल सेना के कार्यकर्ताओं ने कई नारे लगाये. कहा कि निंदा-निंदा ना करो, जिंदा-जिंदा दफन करो के नारे लगाते हुए आतंकवादियों के पुतले की फांसी दी. पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज के पुतले के साथ दहन किया. उसके बाद पुलिस लाइन स्थित शहीदी स्मारक पर भी जाकर कैंडल जलाये.

मौके पर जिलाध्यक्ष रवि सिंह ने कहा कि आतंकवादियों ने जघन्य कृत्य किया है. इसका बदला जरूर लेना चाहिए. युवा मोर्चा के आकाश सहाय ने कहा कि आतंकियों ने कायरतापूर्ण हमला किया है. उसकी जितनी निंदा की जाय कम है. कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी अंकित दुबे, रिकी कश्यप, रजत सिंह, मनीष शुक्ला, अश्विनी सिंह, महाराजा पंडित, सजल सिंह, तनु नागरे, गौतम, अप्पू, रोहित राजा मिश्र, मंटू, नीलेश, बीटू, अंकुर शुक्ला, रजत कुमार, रोहित कुमार, सोनू शुक्ला, अभिषेक तिवारी, आतिश सिंह, प्रवीण सिंह, अंकित पांडेय, हर्ष तिवारी सहित कई लोग शामिल थे.

मेदिनीनगर : पुलवामा के आतंकी घटना में शहीद हुए जवानों के सम्मान में मंगलवार की शाम कैंडल मार्च निकाला गया.मेदिनीनगर नगर निगम की मेयर अरुणा शंकर के नेतृत्व में निगम के वार्ड पार्षदों ने कैंडल मार्च निकाला. मौके पर मेयर श्रीमती शंकर ने कहा कि अपनी जान की बाजी लगाकर देश की हिफाजत करने वाले जवानों के प्रति पूरे देशवासियों के मन में श्रद्धा का भाव भरा हुआ है. देशवासी सुरक्षित रहे इसके लिए हमारे जवान अपनी जान की बाजी लगा दे रहे हैं.

जिस तरह पाकिस्तान ने हमारे जवानों पर कायराना हमला किया उसका नुकसान पाकिस्तान को उठाना पड़ेगा. क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह कह चुके हैं कि पाकिस्तान बहुत बड़ी भूल कर चुका है. शहीदों की शहादत व्यर्थ नहीं जायेगी. पूरा देश आज जवानों के साथ है.

हम भारतीयों में शुरू से ही यह भावना रही है कि पहले देश तब हम. कैंडल मार्च में वार्ड पार्षद विवेकानंद त्रिपाठी, ट्विंकल गुप्ता, गुड्डू खान सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे. इसके अलावा मंगलवार को सहारा इंडिया परिवार ने भी शहीदों के सम्मान में कैंडल मार्च निकाला. इधर मासूम आर्ट ग्रुप ने बुधवार को शहीदों के सम्मान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया है. इसमें पलामू के उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि, मेयर अरुणा शंकर भाग लेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola