पलामू िजले के खिलाड़ियों ने दिखाया जौहर, झटके 13 पदक

मेदिनीनगर : रांची के होटवार स्थित खेल मैदान में आयोजित खेल में पलामू के खिलाड़ियों ने अपना जौहर दिखाया. खेल के दौरान बेहतर प्रदर्शन करते हुए पलामू के खिलाड़ियों ने 13 पदक हासिल करने में सफल हुए. दस से 12 फरवरी तक झारखंड ओलिंपिक एसोसिएशन द्वारा प्रथम झारखंड स्टेट ओलिंपिक गेम्स का आयोजन किया गया […]
मेदिनीनगर : रांची के होटवार स्थित खेल मैदान में आयोजित खेल में पलामू के खिलाड़ियों ने अपना जौहर दिखाया. खेल के दौरान बेहतर प्रदर्शन करते हुए पलामू के खिलाड़ियों ने 13 पदक हासिल करने में सफल हुए. दस से 12 फरवरी तक झारखंड ओलिंपिक एसोसिएशन द्वारा प्रथम झारखंड स्टेट ओलिंपिक गेम्स का आयोजन किया गया था.
इसमें पलामू जिला ओलिंपिक एसोसिएशन द्वारा स्टेट क्वालीफाइड पलामू के 45 सदस्यीय खिलाड़ियों को भेजा गया था. एकल प्रतियोगिता में एथलेटिक्स,चेस, ताइक्वांडो, साइक्लिंग, वुशु, स्क्वाश तथा टीम गेम्स में कबड्डी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, लॉन बॉल में खिलाड़ियों ने भाग लिया. इस दौरान खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया और पलामू का नाम रोशन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




