मोबाइल लूटने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2019 7:13 AM
चैनपुर : लूट की मोबाइल का प्रयोग कर रहे तीन अपराधियों को चैनपुर पुलिस ने पकड़ा है. पकड़े गये अपराधियों में कल्याणपुर गांव के भूपेंद्र चौधरी, मेदिनीनगर पहाड़ी मुहल्ला के सुखदेव कुमार और समीर अहमद का नाम शामिल है. 30 दिसंबर 2018 को चैनपुर-रामगढ़ मार्ग पर अन्हारी ढोढा के पास राहगीरों से लूटपाट की गयी […]
चैनपुर : लूट की मोबाइल का प्रयोग कर रहे तीन अपराधियों को चैनपुर पुलिस ने पकड़ा है. पकड़े गये अपराधियों में कल्याणपुर गांव के भूपेंद्र चौधरी, मेदिनीनगर पहाड़ी मुहल्ला के सुखदेव कुमार और समीर अहमद का नाम शामिल है. 30 दिसंबर 2018 को चैनपुर-रामगढ़ मार्ग पर अन्हारी ढोढा के पास राहगीरों से लूटपाट की गयी थी. इसी दौरान अपराधियों ने मोबाइल भी लूटा था.
मोबाइल लूटने के बाद अपराधी एमआइ नंबर बदल कर उसका उपयोग कर रहे थे. थाना प्रभारी सुनीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर इन तीनों अपराधियों को पकड़ा. पकड़े गये अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. थाना प्रभारी श्री कुमार ने बताया कि अपराधियों ने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










