ePaper

हेमंत की संघर्ष यात्रा पलामू में, अभिमन्यु ने पत्नी के साथ झामुमो में शामिल

Updated at : 16 Jan 2019 4:06 PM (IST)
विज्ञापन
हेमंत की संघर्ष यात्रा पलामू में, अभिमन्यु ने पत्नी के साथ झामुमो में शामिल

मेदिनीनगर : झारखंड के पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही के करीबी और उनकी पार्टी झारखंड नवनिर्माण मोर्चा के बड़े नेता अभिमन्यु सिंह और उनकी पत्नी अंजु सिंह झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गये हैं. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने उन्हें बुधवार को पार्टी की सदस्यता दिलायी. झारखंड […]

विज्ञापन

मेदिनीनगर : झारखंड के पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही के करीबी और उनकी पार्टी झारखंड नवनिर्माण मोर्चा के बड़े नेता अभिमन्यु सिंह और उनकी पत्नी अंजु सिंह झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गये हैं. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने उन्हें बुधवार को पार्टी की सदस्यता दिलायी. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) लोकसभा एवं झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले लोगों को अपने पाले में करने में लगी है.

इसे भी पढ़ें : झारखंड : नक्सलियों से मुठभेड़ में कोबरा जवान को लगी गोली

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्र एवं राज्य सरकारों की गलत नीतियों के बारे में लोगों बताने के लिए हेमंत सोरेन ने पलामू प्रमंडल में संघर्ष यात्रा की शुरुआत की है. एक तरफ आज जहां मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रेस कांफ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी को घेरा वही चुनावी मैदान में उनकी मुश्किलें बढ़ाने के लिए अभिमन्यु और अंजु सिंह को अपने पाले में कर लिया.

मेदिनीनगर के परिसदन में आयोजित मिलन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने सिंह दंपती को पार्टी की सदस्यता दिलायी. मालूम हो कि पिछले विधानसभा चुनाव में विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में अंजु सिंह दूसरे स्थान पर रही थीं.

चुनाव हारने के बाद भी अंजु सिंह के पति अभिमन्यु सिंह की सक्रियता क्षेत्र में बनी हुई है. अभिमन्यु की सक्रियता स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी के लिए राजनीतिक तौर पर परेशानी का सबब है. अभिमन्यु का प्रभाव खत्म करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने अपने पद का भी प्रभाव दिखाया, लेकिन वह उन्हें रोक नहीं पाये. अभिमन्यु लगातार सक्रिय रहे.

इसे भी पढ़ें : CBI की अदालत ने झारखंड के पूर्व मंत्री बंधु तिर्की पर तय कर दिये आरोप, अब होगा सजा का एलान

अभिमन्यु के पत्नी अंजु के साथ झामुमो में शामिल होने से पलामू प्रमंडल के गढ़वा एवं पांकी के बाद विश्रामपुर में भी हेमंत की पार्टी की दावेदारी मजबूत हो गयी है. खासतौर पर पलामू, जो कभी झामुमो का गढ़ नहीं रहा, वैसे इलाके में मोर्चा का बढ़ता कद अन्य राजनितिक दलों की परेशानी बढ़ा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola