Jharkhand : पलामू में खुले में शौच करने पर जान से मार डाला

डाल्टनगंज : झारखंड के सुदूरवर्ती पलामू जिला में खुले में शौच करने वाले एक अधेड़ व्यक्ति की पड़ोसियों ने गला दबाकर हत्या कर दी. मामला सुकरा बाजार क्षेत्र का है. पुलिस ने बताया कि गुरुवार की सुबह मैनेजर राम ने खुले में शौच किया था. पड़ोसी छोटू कुमार ने इसका विरोध किया. दोनों के बीच […]
डाल्टनगंज : झारखंड के सुदूरवर्ती पलामू जिला में खुले में शौच करने वाले एक अधेड़ व्यक्ति की पड़ोसियों ने गला दबाकर हत्या कर दी. मामला सुकरा बाजार क्षेत्र का है.
पुलिस ने बताया कि गुरुवार की सुबह मैनेजर राम ने खुले में शौच किया था. पड़ोसी छोटू कुमार ने इसका विरोध किया. दोनों के बीच विवाद हो गया. इसके बाद छोटू राम ने अपने भाइयों महेंद्र और संजय के साथ मैनेजर राम पर हमला कर दिया.
महेंद्र और संजय के साथ उनकी मां बिजली देवी भी वहां पहुंच गयीं. यहां दोनों भाइयों ने मैनेजर को मार-मार कर जमीन पर गिरा दिया. बिजली देवी ने गला दबाकर मैनेजर की हत्या कर दी.
पुलिस अधिकारी विष्णु सिंह ने बताया कि तीन भाइयों, उनकी मां के साथ-साथ उनके पिता बीफन राम के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. संजय मौका-ए-वारदात से फरार हो गया, लेकिन बाकी चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




