छेड़छाड़ कर वीडियो वायरल करनेवाला दो आरोपी गिरफ्तार

Edited by Akarsh Aniket
Updated:
विज्ञापन

छेड़छाड़ कर वीडियो वायरल करनेवाला दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

छतरपुर. थाना क्षेत्र के नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पीड़ित नाबालिग छात्रा की मां ने महिला थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है. इस संबंध में महिला थाना प्रभारी मुन्नी कुमारी ने बताया कि गुरुवार की रात्रि थाना क्षेत्र की 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ तीन युवकों ने घर में घुसकर छेड़खानी कर उसका वीडियो बनाया.इसके बाद फेसबुक व इंस्टाग्राम पर वायरल किया था. उन्होंने बताया कि लिखित आवेदन के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल आरोपी युवक 21 वर्षीय रंजय कुमार उर्फ रंजन भुइयां व 19 वर्षीय मनोज कुमार को गिफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. दोनों आरोपी छतरपुर थाना क्षेत्र के नासो गांव का रहने वाला है. इस घटना के एक आरोपी फरार है. पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola