झूठी घोषणाओं की है भाजपा सरकार : कांग्रेस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पांकी : पांकी प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक पार्टी कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन चौहान की अध्यक्षता में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के पलामू जिलाध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा कि झारखंड प्रदेश में भाजपा सरकार केवल झूठी घोषणा कर जनता को गुमराह कर रही है. कॉरपोरेट घराने के लोग झारखंड […]
विज्ञापन
पांकी : पांकी प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक पार्टी कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन चौहान की अध्यक्षता में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के पलामू जिलाध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा कि झारखंड प्रदेश में भाजपा सरकार केवल झूठी घोषणा कर जनता को गुमराह कर रही है. कॉरपोरेट घराने के लोग झारखंड को लूटने में लगे हुए हैं.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे जिले में छठ पर्व के बाद पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर पार्टी के सांगठनिक मजबूती प्रदान करेंगी. उन्होंने पांकी विधानसभा के सभी प्रखंड अध्यक्षों को 15 दिनों के अंदर पंचायत कमेटी गठित करने को कहा. श्री पाठक ने कहा कि बूथ स्तर पर सरकार की विफलताओं को उजागर किया जायेगा.
मौके पर ओबीसी पलामू जिला अध्यक्ष निरंजन यादव वरीय उपाध्यक्ष तारकेश्वर पासवान, नसीम हैदर, अजय साहु, मुकेश यादव, इस्लाम अंसारी, शिवनाथ ओझा, विजय सिंह, नवल यादव, राम व्यास यादव, महादेव साव पिंटू सिंह गोपाल सिंह, संजय पासवान, बहादुर भुइयां सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










