गुरु के बिना जीवन अंधकारमय : पुनिया नंद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मेदिनीनगर : अद्वैत स्वरूप संन्यास आश्रम परमपुरी की शाखा मेदिनीनगर ने गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया. कार्यक्रम का आयोजन बाइपास रोड स्थित अंबालिका पैलेस में हुआ. भक्तजनों ने अपने गुरु की तसवीर पर फूलमाला अर्पित किया. इसके बाद भजन कीर्तन का दौर शुरू हुआ. बाहर से आये भक्तों की टोली ने वैदिक भजन प्रस्तुत किया. मुख्य […]
विज्ञापन
मेदिनीनगर : अद्वैत स्वरूप संन्यास आश्रम परमपुरी की शाखा मेदिनीनगर ने गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया. कार्यक्रम का आयोजन बाइपास रोड स्थित अंबालिका पैलेस में हुआ. भक्तजनों ने अपने गुरु की तसवीर पर फूलमाला अर्पित किया. इसके बाद भजन कीर्तन का दौर शुरू हुआ. बाहर से आये भक्तों की टोली ने वैदिक भजन प्रस्तुत किया.
मुख्य अतिथि के रूप में परमपुरी आश्रम रायपुर चौर से महात्मा पुनियानंद पुरी जी मौजूद थे. उन्होंने प्रवचन के दौरान गुरु की महिमा का बखान किया. कहा कि जीवन के उत्थान में गुरु की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. गुरु के बिना जीवन अंधकारमय रहता है. गुरु ज्ञान के प्रदाता होते है. उनके ज्ञान प्रकाश से ही शिष्य का जीवन प्रकाशमय हो जाता है.
जीवन में सत्य की राह पर दृढ़ता पूर्वक चलने के लिए गुरु को खोजना आवश्यक है. कार्यक्रम में काफी संख्या में महिला-पुरुष भक्तजन मौजूद थे. इस अवसर पर भंडारा का आयोजन हुआ, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










