सदन में किशोर ने उठायी छतरपुर को जिला बनाने की मांग
Updated at : 25 Jul 2018 6:03 AM (IST)
विज्ञापन

मेदिनीनगर : सत्तारुढ़ दल के मुख्य सचेतक सह विधायक राधाकृष्ण किशोर ने छतरपुर को जिला बनाने की मांग की है. सदन में उन्होंने इस सवाल को रखा है, जिसके माध्यम से उन्होंने कहा कि पलामू जिला के छतरपुर, नौडीहा बाजार, हुसैनाबाद, मोहम्मदगंज, हैदरनगर, पीपरा, हरिहरगंज व नावाबाजार प्रखंडों को मिलाकर छतरपुर को जिला का दर्जा […]
विज्ञापन
मेदिनीनगर : सत्तारुढ़ दल के मुख्य सचेतक सह विधायक राधाकृष्ण किशोर ने छतरपुर को जिला बनाने की मांग की है. सदन में उन्होंने इस सवाल को रखा है, जिसके माध्यम से उन्होंने कहा कि पलामू जिला के छतरपुर, नौडीहा बाजार, हुसैनाबाद, मोहम्मदगंज, हैदरनगर, पीपरा, हरिहरगंज व नावाबाजार प्रखंडों को मिलाकर छतरपुर को जिला का दर्जा दिया जाये.
क्योंकि भगौलिक दृष्टिकोण से देखा जाये, तो पलामू काफी बड़ा है. ऐसे में सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का अनुश्रवण व क्रियान्यवन सही तरीके से हो, इसके लिए छतरपुर को जिला बनाये जाने आवश्यक है. मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में विधायक श्री किशोर ने कहा कि उनके द्वारा उठाये गये इस सवाल पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि सही समय पर सरकार इस मामले में उचित निर्णय लेगी. सदन में स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने सिर्फ इतना कहा कि नावाबाजार को छतरपुर में शामिल करना ठीक नहीं होगा. उसे पूर्वत: पलामू में ही रहना श्रेयस्कर होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




