हुसैनाबाद में बंद का मिलाजुला असर दिखा
हुसैनाबाद : भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल के खिलाफ विपक्षी पार्टियों का झारखंड बंद का असर हुसैनाबाद में मिलाजुला रहा. सुबह आठ बजे ही राजद, कांग्रेस, झामुमो, जेवीएम समेत अन्य विपक्षी पार्टियों से जुड़े नेता, कार्यकर्ता व समर्थक लोग जेपी चौक के पास इकट्ठा होने लगे और एक साथ होकर शहर के सभी दुकानें बंद कराने […]
हुसैनाबाद : भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल के खिलाफ विपक्षी पार्टियों का झारखंड बंद का असर हुसैनाबाद में मिलाजुला रहा. सुबह आठ बजे ही राजद, कांग्रेस, झामुमो, जेवीएम समेत अन्य विपक्षी पार्टियों से जुड़े नेता, कार्यकर्ता व समर्थक लोग जेपी चौक के पास इकट्ठा होने लगे और एक साथ होकर शहर के सभी दुकानें बंद कराने में लग गये. लोग जेपी चौक, आंबेडकर चौक, हरिहर चौक, पटेल चौक, दिनेश सिंह चौक समेत जपला-छत्तरपुर पथ स्थित सभी दुकानदारों को दुकाने बंद करने का अपील कर रहे थे. लोगों की अपील पर शहर के सभी छोटे-बड़े दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दी. बंद के दौरान बसपा के प्रदेश अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक कुश्वाहा शिवपूजन मेहता व एनसीपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह या उनकी पार्टी के एक भी कार्यकर्ता व समर्थक नहीं देखे गये.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए