Advertisement
झारखंड विकास मोरचा की बैठक में लिया गया निर्णय
सतबरवा. झारखंड विकास मोर्चा प्रखंड कमेटी ने आगामी 19 सितंबर को जनवितरण प्रणाली में कालाबाजारी के विरोध उपायुक्त पलामू कार्यालय घेराव को सफल बनाने के लिए प्रखंड क्षेत्र के गांव-गांव में जाकर बैठक कर रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार को बोहिता गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता प्रताप सिंह […]
सतबरवा. झारखंड विकास मोर्चा प्रखंड कमेटी ने आगामी 19 सितंबर को जनवितरण प्रणाली में कालाबाजारी के विरोध उपायुक्त पलामू कार्यालय घेराव को सफल बनाने के लिए प्रखंड क्षेत्र के गांव-गांव में जाकर बैठक कर रहा है.
इसी क्रम में शुक्रवार को बोहिता गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता प्रताप सिंह तथा संचालन गंगेश्वर सिंह ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड विकास मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष आशीष कुमार सिन्हा शामिल हुए. श्री सिन्हा ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में जन वितरण प्रणाली तथा प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में काफी अनियमितता बरती जा रही है, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों द्वारा काफी कालाबाजारी किया जा रहा है, जिस कारण कार्डधारियों को अनाज तथा केरोसिन नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत बनने वाला बकरी शेड, मुर्गी शेड तथा सूअर शेड में लूट मची हुई है. इन्हीं सभी समस्याओं को लेकर आगामी 19 सितंबर 2017 को पलामू उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया जायेगा.
इसमें झारखंड विकास मोर्चा के नेता व पूर्व मंत्री बंधु तिर्की तथा झारखंड विकास महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शोभा यादव समेत कई नेता शामिल होंगे. बैठक में मनोरमा देवी , शांति देवी, प्रयाग सिंह, राजेंद्र सिंह , रीमा देवी, मीरा देवी ,कलावती देवी ,मंजू देवी ,अकलु मोची, योगेंद्र सिंह, नसरुद्दीन अंसारी, सिकंदर सिंह ,आशा देवी समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे .
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement