जायसवाल समाज की महिलाओं ने कंबल का किया वितरण

Updated:
विज्ञापन
जायसवाल समाज की महिलाओं ने कंबल का किया वितरण

पाकुड़. जायसवाल समाज की महिला मोर्चा ने सदर प्रखंड के हीरानंदनपुर और बाहिरग्राम में जरूरतमंदों के बीच कंबल और कपड़े का वितरित किया.

विज्ञापन

पाकुड़. जायसवाल समाज की महिला मोर्चा ने सदर प्रखंड के हीरानंदनपुर और बाहिरग्राम में जरूरतमंदों के बीच कंबल और कपड़े का वितरित किया. यह वितरण भीषण ठंड के प्रकोप से लोगों को बचाने के उद्देश्य से किया गया. मौके पर महिला मोर्चा की सदस्य पूनम जायसवाल, दीपमाला जायसवाल, सुमन जायसवाल, प्रतिमा जायसवाल और सरोज जायसवाल मौजूद थीं. महिला मोर्चा की सदस्यों ने बताया कि उनका संगठन सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेता है. ठंड को देखते हुए यह वितरण अभियान चलाया गया. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आगामी मार्च में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raghav Mishra

लेखक के बारे में

By Raghav Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola