पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व घर से निकालने का आरोप

महेशपुर. मायेरबांध गांव की एक महिला ने अपने पति पर मारपीट करने, घर में प्रवेश नहीं करने देने तथा भरण-पोषण नहीं देने का आरोप लगाया है.
20 मई प्रतिनिधि, महेशपुर मायेरबांध गांव की एक महिला ने अपने पति पर मारपीट करने, घर में प्रवेश नहीं करने देने तथा भरण-पोषण नहीं देने का आरोप लगाया है. मामले में पीड़िता अंजेला सोरेन ने अपने पति गोबरीयल हेंब्रम के खिलाफ महेशपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 16 मई को उसके पति ने कुछ लोगों के साथ मिलकर उसे और उसके पुत्र को घर में घुसने नहीं दिया और मारपीट की. आरोप है कि इस दौरान मोबाइल फोन भी छीन लिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई. महिला ने बताया कि वर्ष 2024 में महिला थाना, पाकुड़ में दोनों पक्षों के बीच सुलह हुआ था, जिसमें पति ने मारपीट नहीं करने और भरण-पोषण देने का आश्वासन दिया था. बावजूद वह फिर से प्रताड़ित करने लगा और घर से निकाल दिया. पीड़िता ने पति पर दूसरी महिला से अवैध संबंध रखने का भी आरोप लगाया है. पुलिस ने महेशपुर थाना कांड संख्या 72/26 दर्ज किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










