चौकीदारों ने बाल विवाह के विरुद्ध लोगों को किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
चौकीदारों ने बाल विवाह के विरुद्ध लोगों को किया जागरूक

पाकुड़. बाल विवाह के विरुद्ध जन-जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के विरुद्ध जन-जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट अलख के तहत नवनियुक्त चौकीदारों की टीम ने वीआईपी रोड पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया. उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक कर सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करना था. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडे ने लोगों को बाल विवाह उन्मूलन की शपथ दिलायी. डीसी मनीष कुमार ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के भविष्य को प्रभावित करता है और कम उम्र में विवाह से बच्चियों के शारीरिक व मानसिक विकास पर प्रतिकूल असर पड़ता है. उन्होंने युवाओं से गांव-गांव में जागरुकता अभियान चलाने का आह्वान किया. एसपी निधि द्विवेदी ने कहा कि हाल ही में नियुक्त लगभग 250 चौकीदार समाज और प्रशासन के बीच मजबूत कड़ी का कार्य करेंगे. उन्हें प्रशिक्षण दिया गया है और जल्द ही पासिंग आउट परेड आयोजित होगी. उन्होंने कहा कि संताल परगना में अब भी कुरीतियां मौजूद हैं, जिन्हें समाप्त करने के लिए जागरुकता जरूरी है. फैमिली जज रजनीकांत पाठक ने बाल विवाह को कानूनन अपराध बताते हुए इसे रोकने में सभी की भागीदारी जरूरी बताया.

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola