पतरापाड़ा के ग्रामीणों ने की आवास योजना का लाभ देने की मांग

Updated:
विज्ञापन
पतरापाड़ा के ग्रामीणों ने की आवास योजना का लाभ देने की मांग

पाकुड़. सोनाजोड़ी पंचायत अंतर्गत पतरापाड़ा के ग्रामीणों ने आवास योजना से वंचित रहने पर नाराजगी जाहिर की है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़. सोनाजोड़ी पंचायत अंतर्गत पतरापाड़ा के ग्रामीणों ने आवास योजना से वंचित रहने पर नाराजगी जाहिर की है. ग्रामीणों का कहना है कि पतरापाड़ा गांव में करीब डेढ़ सौ परिवार रहते हैं. मजदूरी कर अपना जीविका चलाते हैं. कुछ परिवार को ही आवास योजना का लाभ मिला है. अधिकांश परिवार योजना के लाभ से वंचित है. वंचित परिवारों को रहने में काफी परेशानी हो रही है, जब भी बारिश होती है तो काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने पंचायत के मुखिया समेत जिला के अधिकारियों से जांच कर बरसात के पूर्व आवास की मांग की है. वही, मामले को लेकर मुखिया सुसन्ना मरांडी ने बताया कि पतरापाड़ा गांव के लोगों की समस्याओं से अवगत हूं. गांव का सर्वे कराया गया है. फंड के तहत जरूरतमंदों को आवास योजना का लाभ दिया गया है. अभी वर्तमान में आवास योजना के लिए किसी प्रकार का कोई फंड नहीं है. फंड मिलते ही पंचायत के जरूरतमंद लोगों को योजना का लाभ अवश्य मिलेगा.

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola