ePaper

अनियंत्रित होकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त

Updated at : 28 Dec 2025 5:27 PM (IST)
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त

लिट्टीपाड़ा-घरमपुर मुख्य सड़क पर लिट्टीपाड़ा पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्कॉर्पियो संख्या जेएच 17एबी 5434 दुमका की ओर से घरमपुर जा रही थी। दुर्घटना में गाड़ी में सवार किसी को चोट नहीं आई। सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे, उन्होंने सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला और ट्रैक्टर की मदद से वाहन को सड़क पर वापस लाया।

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा. थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा-घरमपुर मुख्य सड़क पर, लिट्टीपाड़ा पेट्रोल पंप के समीप रविवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हालांकि इस घटना में स्कॉर्पियो में सवार किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है. मिली जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो संख्या जेएच 17एबी 5434 दुमका की ओर से लिट्टीपाड़ा होते हुए घरमपुर की ओर जा रहा था कि पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और दुर्घटना का शिकार हो गया. सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण एवं पुलिस मौके पर पहुंचे, स्कॉर्पियो में सवार लोगों को बाहर निकाला गया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को ट्रैक्टर की मदद से सड़क पर वापस लाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola