चाचा-भतीजे की मौत मामले में यूडी केस दर्ज

पहाड़पुर स्थित मधुबन ढाबा के सामने नाली सफाई के दौरान दीवार गिरने से चाचा-भतीजे की मौत हो गयी थी. परिजनों के आवेदन पर पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर लिया है.
पाकुड़ नगर. अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर स्थित मधुबन ढाबा के सामने नाली सफाई के दौरान दीवार गिरने से चाचा-भतीजे की मौत हो गयी थी. इस मामले में परिजनों के आवेदन पर पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर लिया है. वहीं पोस्टमार्टम के बाद दोनों का शव परिजनों को सौंप दिया गया है. घटना रविवार को हुई थी. पहाड़पुर उलटोला निवासी समदा टुडू ( 55) और सुनील टुडू (35) नाली की सफाई कर रहे थे. इसी क्रम में नाली के पास स्थित दीवार अचानक गिर गयी, जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौत हो गयी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




