दो बाइकों की आपने-सामने हुई टक्कर, तीन जख्मी

लिट्टीपाड़ा-धरमपुर मुख्य मार्ग पर रोडगो गांव के समीप सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इससे तीन लोग घायल हो गये.
लिट्टीपाड़ा. थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा-धरमपुर मुख्य मार्ग पर रोडगो गांव के समीप सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इससे तीन लोग घायल हो गये. एक घायल बाइक चालक अपने सवार होकर घटनास्थल से फरार हो गया. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची. दो घायल व्यक्ति को उठाकर सीएचसी ले गयी, जहां डॉक्टरों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया. गंभीर रूप से घायल माताल मुर्मू को पाकुड़ रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार हिरणपुर थाना क्षेत्र के पाडेरकोला गांव के मताल मुर्मू (35) व प्रानिक हांसदा (37) एक ही बाइक पर सवार होकर लिट्टीपाड़ा से डहरलंगी जा रहे थे. रोडगो गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गयी. इससे दोनों सड़क पर गिर गये. मोटरसाइकिल में सवार तीन व्यक्ति घायल हो गये. एक व्यक्ति घटना स्थल से फरार हो गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश बेसरा ने बताया दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को पाकुड़ रेफर कर दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










