त्रिपुरा का हत्यारोपी पाकुड़ में धराया, कोर्ट में पेशी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 May 2024 7:36 PM
त्रिपुरा के एयरपोर्ट पुलिस थाना में दर्ज मामले में नामजद एक आरोपी को पाकुड़ रेलवे पुलिस की सूचना के आधार पर त्रिपुरा पुलिस ने पाकुड़ में धर दबोचा. सीजेएम कोर्ट में पेश किया.
पाकुड़ कोर्ट. त्रिपुरा के एयरपोर्ट पुलिस थाना के कांड संख्या 37/24 में नामजद आरोपी संदीप कर उर्फ आकाश को पाकुड़ रेलवे पुलिस की सूचना के आधार पर त्रिपुरा पुलिस ने पाकुड़ में धर दबोचा. उसे पाकुड़ के सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया. इस मामले में बताया जा रहा है कि वेस्ट त्रिपुरा के उषाबाजार एयरपोर्ट पुलिस थाना अंतर्गत दर्ज मामले के आरोपी संदीप कर उर्फ आकाश पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया था. आरोपी पर दुर्गा प्रसन्न देव उर्फ बिक्की की हत्या करने का आरोप है. यह हत्या कथित तौर पर एक क्लब भरत रतन संघ के वर्चस्व की लड़ाई को लेकर हुई बतायी जा रही है. इसमें एक ही क्लब के सचिव की कुर्सी को लेकर दो गुटों के बीच गोलीकांड की घटना घटी. बताया जा रहा है कि हत्या का आरोपी संदीप कर उर्फ आकाश कोलकाता जा रहा था, जिसे शक के आधार पर पाकुड़ जीआरपी ने धर दबोचा एवं इसकी सूचना संबंधित थाने को दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










