पशुओं को एलएसडी वैक्सीन लगाने का दिया गया प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
पशुओं को एलएसडी वैक्सीन लगाने का दिया गया प्रशिक्षण

पाकुड़िया. प्रखंड मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सालय में बुधवार को लंपी स्किन और फूट एंड माउथ डिजीज को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

पाकुड़िया. प्रखंड मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सालय में बुधवार को लंपी स्किन और फूट एंड माउथ डिजीज को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पशुपालन पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने की. प्रशिक्षण में प्रखंड के सभी एआइ वर्कर और वैक्सीनेटरों ने भाग लिया. इस दौरान जिला पशुपालन पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड के सभी गांवों में पशुओं को एलएसडी और एफएमडी वैक्सीन देने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने जानकारी दी कि एलएसडी वैक्सीन पशुओं में फोड़े-फुंसी की रोकथाम में कारगर है, जबकि एफएमडी वैक्सीन से पशुओं को मुंह से अत्यधिक लार गिरना, पैरों में कीड़े लगना सहित अन्य गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है. प्रशिक्षण के दौरान एआइ वर्कर और वैक्सीनेटरों को दोनों प्रकार की वैक्सीन उपलब्ध कराई गयी, जिसे वे सभी गांवों में जाकर पशुओं को लगाएंगे. मौके पर के वीओ कबीर लतीफुल, बीएएचओ राकेश कुमार, टीवीओ अमर कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola