गिट्टी लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक-मालिक पर प्राथमिकी
Published by : SANU KUMAR DUTTA Updated At : 17 Aug 2025 6:23 PM
गिट्टी लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक-मालिक पर प्राथमिकी
महेशपुर. सीओ संजय कुमार सिन्हा ने रदीपुर ओपी प्रभारी विवेक कुमार के साथ क्षेत्र भ्रमण के दौरान बिना माइनिंग चालान के गिट्टी लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया. सीओ के लिखित आवेदन पर ट्रैक्टर मालिक और चालक के खिलाफ स्थानीय थाने में मामला दर्ज किया गया है. सीओ सिन्हा ने बताया कि श्रीरामगढ़िया कदमडांगा चेकपोस्ट के पास गिट्टी लदा ट्रैक्टर (डब्ल्यूबी 46 ई/ 0100) रोका गया. चालक चालान नहीं दिखा पाया, जिसके बाद ट्रैक्टर जब्त कर रदीपुर ओपी परिसर में रखा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










