सीओ ने गिट्टी लदा ट्रैक्टर किया जब्त

Updated:
विज्ञापन
सीओ ने गिट्टी लदा ट्रैक्टर किया जब्त

महेशपुर. सीओ संजय कुमार सिन्हा ने रदीपुर ओपी प्रभारी विवेक कुमार के साथ क्षेत्र भ्रमण किया.

विज्ञापन

महेशपुर. सीओ संजय कुमार सिन्हा ने रदीपुर ओपी प्रभारी विवेक कुमार के साथ क्षेत्र भ्रमण किया. इस दौरान बिना माइनिंग चालान के गिट्टी लदे एक ट्रैक्टर जब्त किया.वही सीओ के आवेदन पर स्थानीय थाने में ट्रैक्टर मालिक व चालाक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. सीओ ने बताया है कि रदीपुर ओपी क्षेत्र में भ्रमण के दौरान श्रीरामगढ़िया- कदमडांगा चेकपोस्ट के समीप चिप्स लदा एक ट्रैक्टर संख्या डब्ल्यूबी 46 एच 0641 को रोका गया. चालक से गिट्टी से संबंधित चालान की मांग करने पर कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया. इसके बाद ट्रैक्टर को जब्त कर रदीपुर ओपी परिसर में रखा गया. ट्रैक्टर मालिक व चालक के खिलाफ थाना कांड संख्या 180/25 दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola