ePaper

तालाब के पास मिला किशोर का शव, हत्या के आरोप में रिश्ते में भैया-भाभी हिरासत में

Updated at : 11 Jul 2025 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
तालाब के पास मिला किशोर का शव, हत्या के आरोप में रिश्ते में भैया-भाभी हिरासत में

मृतक हाइवा का खलासी था. जो घटना की रात अपने ड्राइवर को पेट दर्द की बात बोलकर रात करीब दो बजे तुरसाडीह गांव निकट मुख्य सड़क पर घर जाने के लिए गाड़ी से उतर गया. इसके बाद सुबह ग्रामीणों ने युवक का शव देखा.

विज्ञापन

हिरणपुर. हिरणपुर थाना क्षेत्र के तुरसाडीह गांव के हरमा डंगाल तालाब निकट शुक्रवार अहले सुबह एक किशोर का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गयी. इसकी पहचान तुरसाडीह गांव के अर्जुन यादव के पुत्र रूपेश यादव (16) के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही थाना के एएसआई हरे कृष्णा यादव, साधन कर्मकार दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया. वहीं शव की पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक हाइवा का खलासी था. जो घटना की रात अपने ड्राइवर को पेट दर्द की बात बोलकर रात करीब दो बजे तुरसाडीह गांव निकट मुख्य सड़क पर घर जाने के लिए गाड़ी से उतर गया. इसके बाद सुबह ग्रामीणों ने युवक का शव देखा. ग्रामीण सूत्रों की मानें तो किशोर को उसके दूर के रिश्ते में भाभी ने कॉल कर अपने घर बुलाया था. वहीं महिला के पति को पत्नी एवं युवक की हरकत की भनक लग गयी. इसके बाद पति-पत्नी ने मिलकर रात को युवक के हाथों को बांधकर गांव के हरमा तालाब निकट ले जाकर हत्या कर दी. घटना के बाद सुबह इसकी जानकारी मिलने पर फरार पति-पत्नी को ग्रामीण पलनिया गांव से पकड़कर तुरसाडीह गांव ले आये. इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव पहुंचकर आरोपी पति-पत्नी को हिरासत में लिया है. इस बाबत थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि घटना को लेकर परिवार द्वारा आवेदन नहीं मिला है. आरोपी पति-पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANU KUMAR DUTTA

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola