एकलव्य विद्यालयों में नामांकन के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू

पाकुड़. जिलांतर्गत एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 कक्षा छह में नामांकन के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है.
संवाददाता, पाकुड़. जिलांतर्गत एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 कक्षा छह में नामांकन के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इच्छुक छात्र-छात्राओं से आवेदन आमंत्रित किया गया है. लिट्टीपाड़ा प्रखंड के कुमारभाजा गांव स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में 60 बालिकाओं, पाकुड़िया प्रखंड के राजबाड़ी स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में 30 बालक व 30 बालिकाओं से नामांकन के लिए आवेदन लिया जा रहा है. आइटीडीए निदेशक सह प्रभारी डीडब्ल्यूओ अरुण कुमार एक्का ने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएँ 10 फरवरी तक निर्धारित पंजीयन प्रपत्र पूर्ण रूप से भरकर पाकुड़ जिला कल्याण कार्यालय में जमा कर सकते हैं. आवेदन प्रपत्र जिला कल्याण कार्यालय सहित सभी प्रखंड मुख्यालयों, संबंधित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में उपलब्ध हैं. बताया कि नामांकन को लेकर चयन परीक्षा 08 मार्च 2026 निर्धारित की गयी है. आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं की आयु सीमा 10 से 13 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










