प्रशासन ने बालू लदा एक ट्रैक्टर किया जब्त

Updated:
विज्ञापन
प्रशासन ने बालू लदा एक ट्रैक्टर किया जब्त

लिट्टीपाड़ा. बीडीओ सह सीओ संजय कुमार ने मुड़जोड़ा के पास एक बालू लदा ट्रैक्टर (संख्या जेएच17 जेड/7157) जब्त किया है.

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा. प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से हो रहे बालू खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है. मंगलवार की देर शाम बीडीओ सह सीओ संजय कुमार और सिमलोंग ओपी प्रभारी नवीन कुमार के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया. दौरान धरमपुर-सिमलोंग मुख्य सड़क मुड़जोड़ा के पास एक बालू लदा ट्रैक्टर (संख्या जेएच17 जेड/7157) जब्त किया गया. पुलिस को देखते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. काफी देर इंतजार करने के बाद भी चालक या मालिक द्वारा वैध कागजात नहीं दिखाए जाने के कारण ट्रैक्टर को जब्त कर थाना को सुपुर्द कर दिया गया. बीडीओ सह सीओ संजय कुमार ने बताया कि अवैध रूप से बालू खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए छापेमारी अभियान चलाया गया था. थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि बीडीओ के शिकायत पर थाना कांड संख्या 24/25 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola