CBSE 12वीं की हिंदी परीक्षा में लाने हैं अच्छे मार्क्स, इन गलतियों से बचें 

Updated at : 15 Mar 2026 2:26 PM (IST)
विज्ञापन
CBSE Class 12th Hindi Exam

स्टूडेंट की प्रतीकात्मक तस्वीर (PC-Freepik)

CBSE Class 12th Hindi Exam 2026: हिंदी परीक्षा में कई बार मार्क्स सिर्फ वर्तनी और मात्राओं की गलतियों की वजह से कट जाते हैं. कई स्टूडेंट जल्दबाजी में शब्दों की मात्राएं गलत लिख देते हैं.

विज्ञापन

CBSE Class 12th Hindi Exam 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की 12वीं बोर्ड की हिंदी की परीक्षा 16 मार्च 2026 को होगी. हिंदी को अक्सर स्टूडेंट आसान सब्जेक्ट मान लेते हैं और इसकी तैयारी को लास्ट मिनट के लिए छोड़ देते हैं, जबकि यही सब्जेक्ट अच्छे मार्क्स दिलाने में मदद कर सकता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि हिंदी के पेपर में सिर्फ जानकारी होना ही काफी नहीं होता, बल्कि आंसर कैसे लिखा गया है यह भी बहुत मायने रखता है. अगर स्टूडेंट साफ भाषा, सही फॉर्मेट और अच्छे प्रजेंटेशन के साथ आंसर लिखते हैं तो अच्छे अंक मिलना आसान हो जाता है.

लास्ट मिनट रिवीजन के टिप्स

परीक्षा के लास्ट मिनट में नया टॉपिक पढ़ने की बजाय पहले से पढ़े हुए सब्जेक्ट को रिवीजन करना ज्यादा फायदेमंद रहता है. खासकर कहानियों के पात्रों के नाम और उनके रोल को दोबारा देख लेना चाहिए. इसके साथ ही कविताओं के मूल भाव और उनका मैसेज समझकर याद कर लें. लेखक और कवि के नाम भी याद रखना जरूरी है, क्योंकि कई बार सीधे सवाल पूछ लिए जाते हैं.

हिंदी की कॉपी लिखते हुए इन गलतियों से बचें

अगर आप भी हिंदी की बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं तो कॉपी लिखते हुए इन गलतियों से बचें-

मात्राओं और वर्तनी की गलती से बचें


हिंदी परीक्षा में कई बार मार्क्स सिर्फ वर्तनी और मात्राओं की गलतियों की वजह से कट जाते हैं. कई स्टूडेंट जल्दबाजी में शब्दों की मात्राएं गलत लिख देते हैं. इसलिए आंसर लिखते समय शुद्ध भाषा और सही शब्दों का इस्तेमाल करें.

आंसर में मुख्य प्वॉइंट्स को हाइलाइट करें


लंबे आंसर लिखते समय मुख्य शब्द या प्वॉइंट्स को अंडरलाइन करना चाहिए. इससे कॉपी की प्रजेंटेशन बेहतर दिखती है और टीचर को आंसर समझने में आसानी होती है.

पत्र और अनुच्छेद लेखन का सही फॉर्मेट याद रखें


हिंदी के पेपर में पत्र लेखन, अनुच्छेद लेखन और रिपोर्ट लेखन से सवाल आते हैं. इन सवालों में सही फॉर्मेट बहुत जरूरी होता है. अगर फॉर्मेट गलत हुआ तो अच्छे आंसर के बावजूद मार्क्स कट सकते हैं. इसलिए परीक्षा से पहले इन फॉर्मेट्स का प्रैक्टिस जरूर कर लें.

यह भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट में जंग का असर, CBSE ने रद्द की बोर्ड परीक्षाएं

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola