टेंपो व बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल

Updated at : 06 Mar 2025 4:57 PM (IST)
विज्ञापन
टेंपो व बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल

बांसजोड़ी के पास बुधवार देर शाम टेंपो और बाइक की हुई आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा. लिट्टीपाड़ा-साहिबगंज मुख्य सड़क पर बांसजोड़ी के पास बुधवार देर शाम टेंपो और बाइक की हुई आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, बड़ासरसा निवासी रुवेन केवट (30), राजकुमार केवट (36) और सुफल मुर्मू (53) बाइक से धरमपुर बांग्ला से लिट्टीपाड़ा की ओर आ रहे थे. बांसजोड़ी के पास विपरीत दिशा से आ रहे बिना नंबर के टेंपो से उनकी टक्कर हो गयी. हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी लिट्टीपाड़ा पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने रुवेन केवट की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ रेफर कर दिया, जबकि अन्य दो घायलों का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया. थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि सभी घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचा दिया गया है. वहीं, दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाने लाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola