लाभुकों की समस्याएं करें दूर, योजनाओं की स्पष्ट जानकारी दें अधिकारी: डीसी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Nov 2025 5:56 PM
पाकुड़ जिले में सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत विभिन्न प्रखंडों में शिविर आयोजित किए गए। उपायुक्त मनीष कुमार ने वार्ड 13 के वीर कुंवर सिंह भवन में शिविर का निरीक्षण किया और कहा कि प्रशासन का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान है। शिविरों में सभी विभाग सक्रिय हैं और लाभुकों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। पहले से आवेदन करने वालों को सीधे सेवा दी जा रही है ताकि उन्हें असुविधा न हो। उन्होंने अधिकारियों को अधिकतम समय शिविरों में रहने, स्पष्ट जानकारी देने और कमजोर वर्ग को प्राथमिकता देने निर्देश दिए। सभी आवेदनों का शीघ्र निबटारा किया जा रहा है। जिला प्रशासन योजना लाभ पहुंचाने में निरंतर प्रयासरत है।
वार्ड 13, वीर कुंवर सिंह भवन में सेवा का अधिकार सप्ताह शिविर का आयोजन लाभुकों की समस्याओं का हुआ निबटारा, वितरित किये गये प्रमाण पत्र संवाददाता, पाकुड़. जिले में सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत आज विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में शिविर आयोजित किए गए. इसी क्रम में उपायुक्त मनीष कुमार नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 13 स्थित वीर कुंवर सिंह भवन पहुंचे और कार्यक्रम की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है लोगों की समस्याएँ उनके द्वार पर सुनना और त्वरित समाधान सुनिश्चित करना. इस अभियान से योजनाओं का लाभ सरलता से जनता तक पहुंचाना प्राथमिकता है. शिविरों में सभी विभाग सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं. उपायुक्त ने लाभुकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि पहले से आवेदन करने वालों को वहीं सेवा दी जा रही है, ताकि उन्हें भटकना न पड़े. उन्होंने निर्देश दिया कि बीडीओ, सीओ और नगर परिषद प्रशासक अधिकतम समय शिविरों में उपस्थित रहें, लाभुकों को स्पष्ट भाषा में जानकारी दें और वृद्ध, दिव्यांग व जरूरतमंदों को प्राथमिकता दें. सभी आवेदनों का त्वरित निबटारा सुनिश्चित किया जा रहा है. सेवा का अधिकार सप्ताह के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है ताकि अधिकतम लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके. मौके पर कोषागार पदाधिकारी सारती टोपनो, उत्पाद अधीक्षक आशुतोष कुमार, खनन निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह और सिटी मैनेजर मनीष कुमार उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










