पाकुड़िया में गिट्टी लदे सात हाइवा को किया जब्त

Updated at : 24 Apr 2024 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
पाकुड़िया में गिट्टी लदे सात हाइवा को किया जब्त

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के डाकबंगला मोड़ के पास बीडीओ व थाना प्रभारी ने संयुक्त अभियान चलाकर गिट्टी लदा सात हाइवा ट्रक जब्त कर थाना को सुपुर्द किया.

विज्ञापन

पाकुड़िया. उपायुक्त के निर्देशानुसार पाकुड़िया थाना क्षेत्र के डाकबंगला मोड़ के पास बुधवार को बीडीओ सह सीओ साइमन मरांडी एवं थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर गिट्टी लदा सात हाइवा ट्रक जब्त कर पाकुड़िया थाना को सुपुर्द किया. जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या (बीआर10 जीसी 4169), (बीआर 10 पीसी 4169), (बीआर 10 पीसी 4170), जेबीआर शिवा इंफ्रास्ट्रक्चर, (बीआर10 जीबी 2598) मेसर्स पिलानिवाला स्टोन वर्क्स राधानगर, (जेएच 12 के 8428) कैलाश कुमार चितलांगी राधानगर, (जेएच 12जे 2271), (जेएच 15एई 3659) मेसर्स मां दुर्गा स्टोन वर्क्स खकसा क्रशर से पाकुड़िया की ओर गिट्टी लोड कर जा रहे थे, उसी दौरान डाकबंगला मोड़ के पास गाड़ी को रोककर चालक से कागजात की मांग की. बीडीओ साइमन मरांडी ने बताया कि 20 अप्रैल को उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक में निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए यह कार्रवाई की गयी है. ट्रकों में गिट्टी तो लोड किया गया है, पर तिरपाल ढका हुआ नहीं है. इससे ट्रक से उड़ते धूल से लोगों को काफी परेशानी होती है. ट्रक को जब्त कर थाना को सुपुर्द किया गया है. सभी वाहनों पर नियमसंगत फाइन कर वाहन को छोड़ा जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola