विज्ञान प्रदर्शनी जिज्ञासा उत्पन्न करने का बेहतर तरीका : डीसी

उपायुक्त मनीष कुमार ने शनिवार को हरिणडंगा उच्च विद्यालय परिसर में भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया.
पाकुड़ नगर. उपायुक्त मनीष कुमार ने शनिवार को हरिणडंगा उच्च विद्यालय परिसर में भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. यह प्रदर्शनी उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय की ओर से आयोजित की गयी है, जो एक से 31 मार्च तक पाकुड़ जिले में भ्रमण करेगी. इस विज्ञान प्रदर्शनी को एक बस में तैयार किया गया है, जो जिले के नौ क्लस्टर के विद्यालयों में तीन-तीन दिनों तक छात्रों को विज्ञान के पहलुओं से परिचित कराएगी. उपायुक्त ने कहा कि यह प्रदर्शनी विद्यालय के छात्रों के लिए अत्यंत ही शिक्षाप्रद है. उन्होंने सभी उच्च विद्यालयों एवं प्लस टू विद्यालयों को छात्रों को निर्धारित तिथियों में इस प्रदर्शनी का अवलोकन कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी छात्रों के भीतर जिज्ञासा उत्पन्न करती है, उनकी रचनात्मकता और कल्पना को उजागर करने में एक बेहतरीन अवसर प्रदान करती है. इस तरह की पहल से छात्रों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा मिलेगा. मौके पर डीइओ अनिता पूर्ति, प्राचार्य, शिक्षक आदि रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




