सब्जी बेचकर घर लौट रहे व्यक्ति को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक फरार

Updated:
विज्ञापन
सब्जी बेचकर घर लौट रहे व्यक्ति को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक फरार

पाकुड़िया-दुमका पीडब्ल्यूडी सड़क पर मोंगलाबांध के पास हादसा

विज्ञापन

पाकुड़िया. पाकुड़िया-दुमका मुख्य पीडब्ल्यूडी सड़क पर मोंगलाबांध के पास गुरुवार देर शाम सड़क दुर्घटना में आमकोना निवासी 46 वर्षीय रेजाउल मियां गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार रेजाउल मियां रोजाना की तरह पाकुड़िया बाजार से सब्जी बेचकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे. इसी दौरान मोंगलाबांध पाल टोला मुख्य सड़क पर दुमका से आ रहे हल लगे ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही रेजाउल मियां सड़क पर गिर पड़े. गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल सीएचसी पाकुड़िया पहुंचाया. वहां डॉ गंगा शंकर शाह और डॉ मंजर आलम ने प्राथमिक उपचार किया. जांच में चिकित्सकों ने पाया कि उनके दाहिने पैर में गंभीर चोट आयी है, उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. बेहतर इलाज के लिए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अनियंत्रित गति से चल रहे भारी वाहनों पर रोक लगाने और दुर्घटना में शामिल अज्ञात ट्रैक्टर चालक की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है. सूचना मिलते ही पाकुड़िया थाना के एएसआइ संजीव टुडू पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी.

विज्ञापन
Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola