नो नेटवर्क जोन वाले बूथों में संचार बहाल करने का निर्देश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने टेलीकॉम ऑपरेटरों के साथ बैठक की.
पाकुड़ नगर. विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने टेलीकॉम ऑपरेटरों के साथ बैठक की. बैठक में नो नेटवर्क जोन वाले बूथों में संचार व्यवस्था बहाल करने को लेकर आवश्यक चर्चा की. उपायुक्त ने कहा कि विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त जिलांतर्गत पड़ने वाले कुल-05 मतदान केंद्रों में नेटवर्क सुविधा उपलब्ध नहीं रहने के कारण उसे सेडो एरिया के रूप में चिह्नित किया गया है. जिले के टेलीकॉम ऑपरेटरों को निर्देश दिया गया कि उक्त मतदान केंद्रों में नेटवर्क की सुलभ व्यवस्था के लिए आवश्यक कार्रवाई करें. वहीं चिह्नित पांचों मतदान केंद्रों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश उप निर्वाचन पदाधिकारी को दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




