रमेश गोस्वामी ने प्रभारी प्रधानाध्यापक का लिया प्रभार

Updated at : 06 Apr 2026 5:32 PM (IST)
विज्ञापन
रमेश गोस्वामी ने प्रभारी प्रधानाध्यापक का लिया प्रभार

हिरणपुर. मॉडल प्लस टू उच्च विद्यालय, हिरणपुर में सोमवार को प्रधानाध्यापक पद का औपचारिक हस्तांतरण संपन्न हुआ.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हिरणपुर. मॉडल प्लस टू उच्च विद्यालय, हिरणपुर में सोमवार को प्रधानाध्यापक पद का औपचारिक हस्तांतरण संपन्न हुआ. तत्कालीन प्रधानाध्यापक मो सरफराज नजिरी ने नये प्रधानाचार्य रमेश गोस्वामी को कार्यभार सौंपा. इस मौके पर मो सरफराज नजिरी ने अपने कार्यकाल को याद किया. कहा कि विद्यालय में उनका समय काफी अच्छा रहा. उन्होंने सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के सहयोग से विद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने की बात कही. बताया कि उन्होंने 27 जुलाई 2012 को पीजीटी पद पर योगदान दिया था तथा 16 नवंबर 2023 से प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में कार्यरत थे. अब उनका स्थानांतरण लातेहार जिला स्थित नेतरहाट आवासीय विद्यालय में हो गया है, जहां वे जीवविज्ञान विषय के शिक्षक के रूप में अपनी सेवा देंगे. वहीं नवनियुक्त प्रभारी प्रधानाचार्य रमेश गोस्वामी ने कहा कि वे विद्यालय के शैक्षणिक स्तर को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे. उन्होंने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया.

विज्ञापन
SANU KUMAR DUTTA

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola