एनएच-333 ए पर छोटे-बड़े गड्ढे राहगीरों के लिए बनीं मुसीबत

Updated:
विज्ञापन
एनएच-333 ए पर छोटे-बड़े गड्ढे राहगीरों के लिए बनीं मुसीबत

पाकुड़. पाकुड़ से गुजरने वाली एनएच 333 ए मुख्य मार्ग पर बने छोटे-बड़े गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गयी है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़. जहां एक ओर सड़क दुर्घटना की रोकथाम के लिए सड़क सुरक्षा टीम द्वारा अभियान चलाया जा रहा है, वहीं पाकुड़ से गुजरने वाली एनएच 333 ए मुख्य मार्ग पर बने छोटे-बड़े गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गयी है. मंगलवार को धनुषपूजा के समीप एक टोटो गड्ढे में पलट गया. सौभाग्यवश कोई गंभीर चोट नहीं आई. मामूली चोटें आईं. स्थानीय लोगों ने बताया कि गड्ढे वाहन चालकों को दाएं-बाएं मोड़ने के लिए मजबूर कर रहे हैं, जिससे पीछे आने वाले वाहन चालक यह नहीं जान पाते कि आगे वाहन किस ओर जा रहा है. गड्ढों की वजह से वाहन मालिकों को भी काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है. पाकुड़ से सोनाजोड़ी मार्ग के बीच दर्जनों ऐसे गड्ढे मौजूद हैं. रात के अंधेरे में इन जगहों पर दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है. बड़े वाहन भी गड्ढों से ठोकर खाने का जोखिम रखते हैं, क्योंकि वाहन चालक समतल सड़क पर जाने की कोशिश करते हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क मरम्मत और गड्ढों की भराई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raghav Mishra

लेखक के बारे में

By Raghav Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola