ePaper

बीएनएस व अन्य धाराओं पर पुलिसकर्मियों ने दी लिखित परीक्षा

Updated at : 27 Nov 2025 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
बीएनएस व अन्य धाराओं पर पुलिसकर्मियों ने दी लिखित परीक्षा

एसपी निधि द्विवेदी ने मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस अधिकारियों को अपराध नियंत्रण के लिए कड़े निर्देश दिए। उन्होंने गश्ती अभियान तेज करने, असामाजिक तत्वों की पहचान कर सख्ती से कार्रवाई करने पर जोर दिया। चोरी, छिनतई, अवैध उत्खनन, और कोयला चोरी पर रोक लगाने के लिए विशेष छापामारी करने को कहा गया। बैंक, एटीएम, पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील स्थलों पर पैदल और बाइक से गश्ती बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, नशामुक्ति, मानव तस्करी, साइबर अपराध, महिला अत्याचार, और सड़क सुरक्षा पर स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया। सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु डीटीओ के साथ मिलकर वाहनों की जांच बढ़ाने और मुख्य सड़कों पर भारी वाहनों की रोक सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।

विज्ञापन

एसपी ने समीक्षा में अपराध नियंत्रण के दिये निर्देश एसपी निधि द्विवेदी के कार्यालय कक्ष में गुरुवार को मासिक अपराध गोष्ठी की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पुलिस पदाधिकारी और थाना अध्यक्ष शामिल हुए. इस दौरान बीएनएस व अन्य धाराओं के संबंध में लिखित परीक्षा ली गयी. उत्कृष्ट प्राप्तांक लाने वाले पुलिस पदाधिकारी को पुरस्कृत किया गया. बैठक में लंबित मामलों की समीक्षा की गयी. इसके बाद एसपी निधि द्विवेदी ने जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार का अपराध बढ़ावा न पाये, यह सुनिश्चित किया जाये. अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में गश्ती अभियान तेज करें और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखें. असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा न जाये, यह सुनिश्चित करें. इसके अलावा चोरी और छिनतई की घटनाओं पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने, बैंक, ज्वेलरी शॉप, एटीएम, पेट्रोल पंप आदि स्थानों पर पैदल या बाइक से गश्ती अभियान चलाने के निर्देश दिए गए. साइकिल, ठेला, बाइक, टोटो और अन्य वाहनों से हो रहे कोयला चोरी पर अंकुश लगाने, अवैध पत्थर और बालू के उत्खनन व परिवहन के विरुद्ध जिला खनन टास्क फोर्स के साथ नियमित छापामारी अभियान चलाने पर जोर दिया गया. नशामुक्ति, मानव तस्करी, साइबर अपराध, महिला अत्याचार और सड़क सुरक्षा के संबंध में प्रत्येक माह स्कूल व कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए डीटीओ से समन्वय स्थापित कर प्रतिदिन समय और स्थान बदल-बदल कर वाहन जांच अभियान चलाने को कहा गया. नो एंट्री के बाद शहर के अंदर मुख्य सड़क के किनारे भारी वाहन जैसे ट्रक और हाइवा खड़े न रहें, इसका भी निर्देश दिया गया ताकि यातायात व्यवस्था दुरुस्त रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola