बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीम गठित

Published by : SANU KUMAR DUTTA Updated At : 20 May 2026 5:44 PM

विज्ञापन

पाकुड़. शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर एसपी अनुदीप सिंह ने सख्ती दिखाई है.

विज्ञापन

एसपी ने रात्रि गश्त बढ़ाने व संदिग्धों पर नजर रखने के दिये निर्देश

प्रतिनिधि, पाकुड़. शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर एसपी अनुदीप सिंह ने सख्ती दिखाई है. चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों व जवानों की अलग-अलग टीम गठित करने का निर्देश दिया है. एसपी के निर्देश पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों की जिम्मेदारी अलग-अलग टीमों को सौंपी गयी है. पुलिस पदाधिकारियों को रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करने तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सक्रिय गिरोहों की पहचान कर कार्रवाई करने का निर्देश दिये हैं. इसके अलावा जेल से छूटे दागी अपराधियों से पूछताछ करने को भी कहा है. एसपी ने शहरवासियों से भी सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति दो-तीन दिनों के लिए घर छोड़कर बाहर जाता है तो इसकी सूचना स्थानीय थाने एवं पड़ोसियों को जरूर दें, ताकि घर पर नजर रखी जा सके. इधर एसपी के निर्देश पर मंगलवार को नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने पुलिस जवानों की टीम बनाकर उन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में गश्त के लिए भेजा. थाना प्रभारी ने जेल से बाहर आए दागी व्यक्तियों से भी पूछताछ की.

बोले एसपी

चोरी की घटनाओं पर विराम लगाने के लिए पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की अलग-अलग टीम बनाई गयी है. सभी टीमों को अलग-अलग क्षेत्रों में गश्त करने का निर्देश दिया गया है.

-अनुदीप सिंह, एसपी पाकुड़

विज्ञापन
SANU KUMAR DUTTA

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola