पुलिस ने अवैध रूप से भंडारित चार टन कोयला किया जब्त

मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने अवैध रूप से भंडारण किए गए कोयल को लेकर कार्रवाई की है.
पाकुड़. मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने अवैध रूप से भंडारण किए गए कोयल पर कार्रवाई की है. विक्रमपुर के समीप नरोत्तमपुर गांव में छापेमारी कर चार टन कोयला जब्त किया है. मामले को लेकर मुफ्फसिल थाना प्रभारी संजीव कुमार झा ने बताया कि कोयला चोरी की रोकथाम को लेकर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था. विक्रमपुर के समीप नरोत्तमपुर गांव में अवैध रूप से कोयला भंडारित होने की सूचना प्राप्त हुई थी. इस सूचना पर छापेमारी की गयी. छापेमारी में चार टन के करीब कोयला को जब्त किया गया है. कोयला भंडारण को लेकर आवश्यक जानकारियां जुटाई जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




