सामूहिक दुष्कर्म के फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Aug 2024 6:18 PM
अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने बुधवार देर रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
लिट्टीपाड़ा. अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के एक नाबालिग के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने बुधवार देर रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि थाना कांड संख्या 15/24 के तहत नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले के फरार चल रहे आरोपी रामजीत मुर्मू को थाना क्षेत्र के गोहांड गांव से देर रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. बताया कि पूर्व में पांच आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. बताया कि बीते सात अप्रैल को पीड़िता की मां ने थाना में आवेदन देकर अपनी बेटी को बहला-फुसला कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला थाना में दर्ज करायी थी. आवेदन में बताया कि बीते 6 अप्रैल को बेटी अमड़ापाड़ा हटिया आयी थी. बेटी कुछ दिनों से लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के गोहांड गांव निवासी भैया सोरेन से फोन पर बात कर रही थी. भैया सोरेन लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसला कर अमड़ापाड़ा हटिया से रात को लिट्टीपाड़ा लेकर आया और उसके साथ दुष्कर्म कर रात में सड़क पर छोड़ दिया. रात में किसी तरह नावाडीह गांव पहुंच कर ग्रामीणों को अपनी आपबीती सुनायी. इसके पश्चात ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










