ऑनलाइन फार्मेसी व नयी दवा नीति के विरोध में जिलेभर में बंद रही दवा दुकानें

Published by : SANU KUMAR DUTTA Updated At : 20 May 2026 5:18 PM

विज्ञापन

पाकुड़. ऑनलाइन फार्मेसी एवं नयी दवा नीति के विरोध में बुधवार को जिलेभर में दवा दुकानदारों ने अपनी-अपनी प्रतिष्ठानें बंद रखी और विरोध प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

आपातकालीन सेवा के लिए शहर में चुनिंदा मेडिकल स्टोर खुले रहे प्रतिनिधि, पाकुड़. ऑनलाइन फार्मेसी एवं नयी दवा नीति के विरोध में बुधवार को जिलेभर में दवा दुकानदारों ने अपनी-अपनी प्रतिष्ठानें बंद रखी और विरोध प्रदर्शन किया. बंदी के दौरान मरीजों को आपातकालीन स्थिति में परेशानी न हो, इसे देखते हुए जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने शहर की दो दवा दुकानों गणेश मेडिकल एवं अशोक मेडिकल को दवा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी थी. वहीं प्रत्येक प्रखंड में भी एक-एक दवा दुकानें खुली रखने का निर्णय लिया गया. जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संचय वर्द्धन ने बताया कि ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर पांच सूत्री मांगों को लेकर विरोध जताया जा रहा है. उन्होंने बताया कि 19 मई तक दवा दुकानदार काला बिल्ला लगाकर कार्य करते रहे, लेकिन सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गयी. इसी के विरोध में एक दिवसीय बंद का निर्णय लिया गया. उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर विचार नहीं होने पर आगे आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जायेगी. मौके पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अली अख्तर, सचिव अरविंद भगत, देवनाथ भगत, राजू भगत, जय सिन्हा, संतोष भगत, विजय कुमार भगत, राजू कुमार गुप्ता, अनुपम कुमार, इमरान आलम, फूल हुसैन समेत कई दवा दुकानदार मौजूद थे. इधर, दवा दुकानों की बंदी के कारण सदर अस्पताल में मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पूर्व से तैयारी कर रखी थी. सिविल सर्जन डॉ सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि अस्पताल में दवा की उपलब्धता बढ़ा दी गयी थी. संबंधित चिकित्सकों एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गये थे. एसोसिएशन की ये हैं मागें संगठन ऑनलाइन दवा बिक्री पर अनुचित छूट बंद करने, ड्रग्स एंड केमिस्ट एक्ट में संशोधन, प्रत्येक मेडिकल स्टोर में फार्मासिस्ट की अनिवार्यता सुनिश्चित करने तथा केमिस्टों को सम्मान और सुरक्षा देने की आदि मांगें शामिल है.

विज्ञापन
SANU KUMAR DUTTA

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola