पीडीजे ने जिला मंडलकारा का किया निरीक्षण

Published by : RAGHAV MISHRA Updated At : 03 Jun 2025 5:13 PM

विज्ञापन

पाकुड़. पीडीजे सह डालसा अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने मंगलवार को जिला मंडलकारा का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

पाकुड़. पीडीजे सह डालसा अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने मंगलवार को जिला मंडलकारा का निरीक्षण किया. कारापाल दीपक कुमार से जेल में सजा काट रहे कैदियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने लीगल एड क्लीनिक, महिला व पुरुष वार्ड, रसोई रूम, अस्पताल के लाइब्रेरी आदि का निरीक्षण किया. साथ ही बंदियों से उनके स्वास्थ्य, इलाज, पेयजल, नास्ता, भोजन व मुकदमे में पैरवी के लिए अधिवक्ता होने या ना होने की जानकारी ली. मौके पर पीडीजे शेषनाथ सिंह ने कहा कि झालसा रांची के निर्देश पर जिला मंडलकारा का निरीक्षण किया गया. मंडलकारा में कुछ कैदियों की समस्याएं भी सुनी गयी हैं. उसके निराकरण को लेकर उचित प्रयास किए जायेंगे. बताया कि निरीक्षण के उपरांत सारी चीजों को लेकर डालसा को अवगत कराया जायेगा. मौके पर प्रभारी सचिव विशाल मांझी, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ संजीव कुमार मंडल, न्यायालय कर्मी, जेल के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAGHAV MISHRA

लेखक के बारे में

By RAGHAV MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola