ePaper

पाकुड़ जिला बल क़े पुलिस जवान की पीजेएमसीएच में मौत

Updated at : 10 Dec 2024 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
पाकुड़ जिला बल क़े पुलिस जवान की पीजेएमसीएच में मौत

पाकुड़ जिला बल क़े पुलिस जवान की पीजेएमसीएच में मौत

विज्ञापन

संवाददाता, दुमका पाकुड़ जिला पुलिस बल क़े एक जवान की दुमका के पीजेएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक 49 वर्षीय मादे कच्छप रांची का निवासी था और पाकुड़ जिला में आरक्षी के रूप में पदस्थापित था. ड्यूटी के दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी थी. पाकुड़ पुलिस प्रशासन ने जवान को इलाज के लिए दुमका के पीजेएमसीएच में भर्ती कराया था,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृत जवान के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई. परिजन मौके पर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराया गया. नगर थाना की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola