हाइवा की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

पचईबेड़ा गांव के समीप पैनम लिंक रोड पर हाइवा के धक्के से एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी.
पाकुड़. अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के पचईबेड़ा गांव के समीप पैनम लिंक रोड पर हाइवा के धक्के से एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक चुंडा टुडू पचईबेड़ा गांव के निवासी थे. जानकारी के अनुसार घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद थाना प्रभारी अनूप रौशन भेंगरा दल बल के साथ मौके पर पहुंच बॉडी को जब्त कर लिया. ग्रामीणों ने पैनम लिंक रोड को जाम कर दिया, जिसे स्थानीय पुलिस घटना की जांचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है. थाना प्रभारी अनूप रौशन भेंगरा ने बताया कि बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड भेज दिया गया है. अग्रेतर कानूनी कार्रवाई के लिए परिजन के आवेदन प्राप्त कर केस दर्ज किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










